कक्षा द्वादश् -आरोह भाग दो
भक्तिन-महादेवी वर्मा
बहु विकल्पीय प्रश्नः
उचित विकल्प चुनकर दिए गये प्रश्नों के उत्तर दें -
1. निम्न में से किसे छायावाद के चार स्तंभों में गिना जाता है ?
क. कबीर ख. हरिवंश राय बच्चन ग.महादेवी वर्मा घ. अज्ञेय
उत्तर- महादेवी वर्मा
2. महादेवी वर्मा का जन्म कहाॅं हुआ था ?
क.फतेहपुर ख.फर्रुखाबाद ग. फरीदाबाद घ. फरीदकोट
उत्तर- ख.फर्रुखाबाद
3. महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था-
क.1907 में ख.1908 में ग.1906 में घ.1909 में
उत्तर-क.1907 में
4. इनमें से कौन सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं है ?
क.दीपशिखा ख. स्मृति की रेखाएॅं ग.यामा घ. कामायनी
उत्तर- घ. कामायनी
5 ‘ भक्तिन‘ किस विधा की रचना है ?
क. कहानी ख. संस्मरणात्मक रेखाचित्र ग. निबंध घ. आत्मकथा
उत्तर- ख. संस्मरणात्मक रेखाचित्र
6. इनमें से महादेवी की किस रचना में भक्तिन संस्मरण संकलित है ?
क. यामा ख. मेरा परिवार ग. स्मृति की रेखाएॅं घ नीरजा
उत्तर- ग. स्मृति की रेखाएॅं
7. भक्तिन का वास्तविक नाम था-
क. लछमिन ख. लखराजी ग. मुराती घ. मेवाती
उत्तर-क. लछमिन
8. लछमिन का भक्तिन नाम दिया गया था -
क. उसके माता पिता द्वारा ख. गाॅंव के मुखिया द्वारा ग. लेखिका द्वारा घ. उसके भाई द्वारा
उत्तर-ग. लेखिका द्वारा
9. भक्तिन का विवाह कितनी उम्र में हो गया था ?
क. पाॅच वर्ष में ख. पंद्रह वर्ष में ग.पचीस वर्ष में घ. बीस वर्ष में
उत्तर- क. पाॅंच वर्ष में
10. भक्तिन की कितनी बेटियाॅं थीं ?
क. 1 ख. 2 ग. 3 घ. 4
उत्तर - ग. 3
उत्तर- क. पाॅंच वर्ष में
11. सेवक- धर्म में भक्तिन स्पद्र्धा करती थी -
क. मदर टेरेसा से ख. हनुमान से ग. सुग्रीव से घ. मंथरा से
उत्तर- ख. हनुमान से
12. पिता की मृत्यु पर नैहर पहुॅचने पर भक्तिन की विमाता का उसके प्रति व्यवहार था-
क.शिष्टाचारपूर्ण ख. शिष्टाचारविहीन ग.उदारतापूर्ण घ.वात्सल्यपूर्ण
उत्तर-ख. शिष्टाचारविहीन
13. भक्तिन की पुत्रियों के जन्म के बाद उसकी सास और जिठानियों की प्रतिक्रिया थी-
क.ओठ बिचकाकर उपेक्षा करना ख. खुशियाॅं मनाना ग. गले लगाना घ. मंगलगान करना
उत्तर-क ओठ बिचकाकर उपेक्षा करना
14. भक्तिन की जिठानियों के पुत्रोें की तुलना किससे की गई है ?
क. गधे से ख. बैल से ग. काक-भुशुंडी से घ. कोयल से
उत्तर- ग. काक- भुशुंडी से
15. टकसाल का अर्थ है-
क. सिक्का ख. वह स्थान जहाॅं सिक्का ढाला जाता है ग. गहने की दुकान घ. हवन सामग्री
उत्तर-ख. वह स्थान जहाॅं सिक्का ढाला जाता है
16. भक्तिन के घर में सफेद राब , गाढा़ दूध और मलाई खाते थे-
क. उसके बच्चे ख. उसकी जिठानियाॅं ग. उसकी सास घ. उसकी जिठानियों के बेटे
उत्तर- घ. उसकी जिठानियों के बेटे
17. भक्तिन की पुत्रियों को खाने के लिए मिलता था -
क. चने- बाजरे की घुघरी ख. दाल - रोटी ग.दूध - रोटी घ. दाल -चावल
उत्तर-क. चने - बाजरे की घुघरी
18. भक्तिन ने किसके बल पर अलगौछा कर लिया था ?े
क.सास प्रेम के बल पर ख. ससुर े प्रेम के बल पर ग.पति के प्रेम के बल पर घ. इन में से कोई नही
उत्तर- ग. पति के प्रेम के बल पर
19. .पति की मृत्यु के समय भक्तिन की उम्र थी-
क. 26 वर्ष ख 27 वर्ष ग. 28 वर्ष घ. 29 वर्ष
उत्तर-घ. 29 वर्ष
20.जिठौत का अर्थ है -
क. जेठ की बेटी ख. जेठ का पुत्र ग. बड़ा पुत्र घ. बड़ी पुत्री
उत्तर- ख.जेठ का पुत्र
21.भक्तिन की विधवा पुत्री से गठबंधन के लिए जिठौत ने किसे बुलाया ?
क. अपने मित्र को ख. मित्र के भाई को ग. अपने साले को घ. पड़ोसी के बेटे को
उत्तर- ग. अपने साले को
22. भक्तिन के जिठौत का साला था -
क. कबूतरबाज़ ख. तीतरबाज़ ग.दारूबाज़ घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ख. तीतरबाज़
23. उसकी बेटी और वर के बारे में पंचायत का अपीलहीन फैसला था -
क. पति -पत्नी के रूप में रहने का ख. भाई बहन के रूप में ग. अलग रहने का
घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- क. पति -पत्नी के रूप में रहने का
24. लगान न पहुॅंचने पर ज़मींदार ने भक्तिन को क्या सज़ा दी ?
क. घर में काम करने की ख. उपवास रखने की ग.दिन भर कड़ी धूप में खड़ा रहने की घ.कोई नहीं
उत्तर- ग.दिन भर कड़ी धूप में खड़ा रहने की
25. ‘घुटी हुई चाॅंद को मोटी मैली धोती से ढाॅंके भक्तिन’ में ‘घुटी हुई चाॅंद’ का अर्थ है-
क. बादल से ढका चाॅंद ख. मुड़े हुए सिर ग.चाॅंद का डूबना घ.इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ख मुडे हुए सिऱ
26. भक्तिन की वेश - भूषा में गृहस्थ और वैरागी का सम्मिश्रण देखकर लेखिका को क्या आशंका हुई ?
क. न टिक पाने की ख. निरा संन्यासिनी होने की ग. ईमानदार न होने की घ. भोजन न बना पाने की
़उत्तर-घ. भोजन न बना पाने की
27. दुर्लंघ्य का अर्थ है -
क.जिसे लांघना कठिन हो ख. दूर से लांघना ग. दाॅंत से काटना घ. दो घर
उत्तर-क. जिसे लांघना कठिन हो
28. भक्तिन की पाक - कुशलता का मौखिक प्रमाण मिल चुका था -
क. ससुर से ख. पितिया ससुर से ग.अजिया सास से घ. इन तीनों से
उत्तर -घ. इन तीनों से
29. भक्तिन की संगति ने लेखिका को बना दिया -
क.देहाती ख. शहरी ग. बिगड़ैल घ. भरोसेमंद
उत्तर - क. देहाती
30. भक्तिन अच्छी है, लेखिका के लिए यह कहना कठिन था क्योंकि ?
क. उसमें अच्छाई नहीं थी ख. वह अपनी भाषा ही बोलती ग.उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं था
घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ग.उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं था
31 .सिर घुटाने के विषय में भक्तिन शास्त्र में क्या लिखा होने की बात करती?
क. नरो वा कुंजरो वा ख. तीरथ गए मुॅंड़ाए सिद्ध ग.सिर मुॅंड़ाए हरि मिले घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ख. तीरथ गए मुॅंड़ाए सिद्ध
32. भक्तिन का चूड़ाकर्म(मुंडन) किस दिन होता था ?
क. बुधवार को ख. बृहस्पतिवार को ग. शुक्रवार को घ. शनिवार को
उत्तर- ख. बृहस्पतिवार को
33. नापित का अर्थ है -
क. जिसे नापा गया हो ख. जो पीला न हो ग. नाई घ. नौकर
उत्तर- ग. नाई
34. लेखिका महादेवी वर्मा की पशु- पक्षियों के रेखाचित्र संबंधित रचना का नाम है-
क. शृंखला की कड़ियाॅं ख. अतीत के चलचित्र ग.पथ के साथी घ. मेरा परिवार
उत्तर- घ. मेरा परिवार
35. लेखिका के परिवार का सदस्य नहीं है-
क. सोना हिरनी ख. बसंत कुत्ता ग. गौरी गौरैया घ. गोधूूलि बिल्ली
उत्तर- ग. गौरी गोरैया
36.लेखिका महादेवी ने अपने भ्रमण का साथी कहा है -
क. कवि मित्रों को ख. भक्तिन को ग. बसंत कुत्ते को घ. गोधूलि बिल्ली को
उत्तर- ख. भक्तिन को
37. युद्ध की विभीषिका से आतंकित भक्तिन , लेखिका से गाॅंव चलने का अनुरोध करने आई । पाठ
में किस युद्ध की ओर संकेत है ?
क. प्रथम विश्व युद्ध ख. द्वितीय विश्व युद्ध ग.भारत- पाक युद्ध घ. भारत - चीन युद्ध
उत्तर-ख. द्वितीय विश्व युद्ध
38. लेखिका के परिचितों एवं साहित्यिक साथियों के प्रति भक्तिन के सम्मान की मात्रा निर्भर थी -
क. लेखिका के प्रति उनके सम्मान पर ख. भक्तिन के प्रति उनके सम्मान पर
ग. पशु- पक्षियों के प्रति उनके सम्मान पर घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- क. लेखिका के प्रति उनके सम्मान पर
39. भक्तिन कारागार से वैसे ही डरती थी जैसे-
क. शेर से ख. जंगल से ग. अपराधी से घ. यमलोक से
उत्तर- यमलोक से
40. भक्तिन के अनुसार मालिक को जेल ले जाते समय नौकर को मुक्त छोड़ देने में अन्याय है-
़ क. सबसे बड़े पाप के बराबर ख. पहाड़ के बराबर ग. जघन्य अपराध के बराबर
घ. इनमें से कोई नहीें
दिलीप कुमार बड़त्या
पी. जी. टी.(हिन्दी)
जवाहर नवोदय विद्यालय,बौद्ध
No comments:
Post a Comment